Agni 5 Missile Test News [Hindi]: भारत ने अग्नि-5 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफलतापूर्वक परीक्षण, 5 हजार किलोमीटर है मारक क्षमता

Agni 5 Missile Test News [Hindi] Test, Speed, Range, Launch Date
Spread the love

Agni 5 Missile Test News [Hindi]: भारत ने अग्नि-5 मिसाइल की टेस्ट कर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है। भारत की अग्नि-5 मिसाइल की रेंज 5000 किलोमीटर है। यह मिसाइल परमाणु हमला करने के अलावा परंपरागत विस्फोटकों को भी लेकर जाने में सक्षम है। इस परीक्षण को चीन के लिए सीधे संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Agni 5 Ballistic Missile: भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच गुरुवार (15 दिसंबर) को भारत ने अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है. रक्षा सूत्रों की तरफ से कहा गया है कि भारत ने आज सफलतापूर्वक अग्नि-5 परमाणु-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का नाइट ट्रायल किया, जो 5,000 किलोमीटर से अधिक के लक्ष्यों को भेद सकती है. अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हाल ही में झड़प हुई थी. 

Agni 5 Missile Test News [Hindi]: क्या है अग्नि-5 मिसाइल?

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की तरफ़ से जारी बयान के मुताबिक ये एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है जो पांच हज़ार किलोमीटर दूर अपने लक्ष्य को कामयाबी से भेद सकती है.

  • यानी इस मिसाइल की रेंज में लगभग पूरा चीन, अफ़्रीका और यूरोप के कुछ हिस्से आ जाएंगे.
  • परमाणु हथियार ले जाने में सक्षण पचास हज़ार किलो की ये मिसाइल 1500 किलो के हथियार ले जा सकती है.

Agni 5 Missile Test News [Hindi]: सफल रहा मिसाइल का परीक्षण

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले दो व्यक्तियों ने बताया कि अग्नि-5 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। हालांकि, मिसाइल के परीक्षण पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मिसाइल का परीक्षण सेना के तीनों अंगों में शामिल करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। इन व्यक्तियों ने कहा कि परीक्षण ने हथियार के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की पुष्टि की।

ले जा सकती है 1500 किलो के परमाणु हथियार

अग्नि-5 मिसाइल में 1500 किलो के परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं. इसमें जो रॉकेट बूस्टर हैं, वह तीन स्टेज पर लगाए गए हैं. यह ध्वनि की गति से 24 गुना तेज है. यह एक सेकंड में 8.16 किमी की दूरी तय करती है.

Agni 5 Missile Test News [Hindi]: अग्नि सीरीज की दूसरी मिसाइलों के रेंज जानें

मौजूदा संस्करण अग्नि चार 4,000 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्यों में भेदने में सक्षम है जबकि अग्नि-तीन की मारक क्षमता 3,000 किलोमीटर है, वहीं अग्नि दो 2,000 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। अग्नि-5 परियोजना का उद्देश्य चीन के खिलाफ भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है, जिसके पास डोंगफेंग-41 जैसी मिसाइल होने की जानकारी है, जिसकी मारक क्षमता 12,000-15,000 किलोमीटर के बीच है।

Also Read: Vijay Diwas 16 December 1971 [Hindi]: 1971 में भारतीय सैनिकों ने दिलाया था ऐतिहासिक जीत का जश्न

जून मेंअग्नि-4 का किया था सफल परीक्षण

भारत ने गत जून में सैन्य क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए परमाणु-सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का रात में सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। भारत पिछले कुछ वर्षों में लगातार अपनी समग्र सैन्य शक्ति को बढ़ा रहा है। इस अवधि के दौरान देश ने कई मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। गत मई में, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का सुखोई लड़ाकू विमान से परीक्षण किया गया था। यह ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का सुखोई-30एमकेआई विमान से पहला प्रक्षेपण था।

IGMDP के तहत विकसित मिसाइलें हैं:

  • पृथ्वी: सतह-से-सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल।
  • अग्नि: सतह-से-सतह पर मार करने में सक्षम मध्यम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल यानी अग्नि।
  • त्रिशूल: सतह से आकाश में मार करने में सक्षम कम दूरी वाली मिसाइल।
  • नाग: तीसरी पीढ़ी की टैंक भेदी मिसाइल।
  • आकाश: सतह से आकाश में मार करने में सक्षम मध्यम दूरी वाली मिसाइल।

अंतर-महाद्वीपीय म‍िसाइल अग्‍न‍ि की खास बातें 

  • अग्नि 5 की रेंज- 5000 किलोमीटर
  • अग्नि 5 की लंबाई-17 मीटर
  • अग्नि 5 का वजन- 50 मीटर
  • अधिकतम स्‍पीड- 24 मैक , आवाज की गति से 24 गुना अधिक (29,401 क‍िलो मीटर प्रत‍ि घंटा )
  • अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है
  • अग्नि-5 की 5000 किलोमीटर तक सटीक लक्ष्‍य पर निशाना साधती है
  • इस मिसाइल की जद में पूरा चीन, पाकिस्‍तान समेत
  • अग्नि-5 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है
  • अग्नि- 5 बैलिस्टिक मिसाइल एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम है
  • डेढ़ टन तक न्यूक्लियर वेपन अपने साथ ले जा सकती अग्नि- 5 बैलिस्टिक मिसाइल
  • आवाज की गत‍ि से 24 गुना ज्यादा यानि 24 मैक गत‍ि है अग्नि- 5 की स्पीड
  • यह ICBM मिसाइल एक साथ कई टारगेट्स  पर निशाना साध सकती है
  • अग्नि-5 के मिसाइल को कहीं भी आसानी से ले जाई सकती है
  • इस मिसाइल का उपयोग बेहद आसान हे और कहीं भी जल्‍द तैनात किया जा सकती है

Agni-5 Missile Speed: 29,401 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड

वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारतीय अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अपने सबसे तेज गति से 8.16 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चलने वाली ध्वनि की गति से 24 गुना तेज होगी और 29,401 किलोमीटर प्रति घंटे की उच्च गति हासिल करेगी.

■ Also Read: Agniveer Scheme [Hindi] | अग्निपथ (Agnipath) योजना पर युवाओं का आक्रोश, केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन

29 हजार 401 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है। ये भारत के पास मौजूद लंबी दूरी की मिसाइलों में से एक है।

  • इस मिसाइल की रेंज 5 हजार किलोमीटर है। अग्नि- 5 बैलिस्टिक मिसाइल एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम है।
  • ये मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) से लैस है। यानी एक साथ कई टारगेट्स के लिए लॉन्च की जा सकती है।
  • यह मिसाइल डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार अपने साथ ले जा सकती है। इसकी स्पीड मैक 24 है, यानी आवाज की स्पीड से 24 गुना ज्यादा।
  • अग्नि-5 के लॉन्चिंग सिस्टम में कैनिस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से इस मिसाइल को कहीं भी आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।
  • अग्नि-5 मिसाइल का इस्तेमाल भी बेहद आसान है, इस वजह से देश में कहीं भी इसकी तैनाती की जा सकती है।

Agni 5 Missile Test News [Hindi]: अग्नि से जुड़ी अहम जानकारियां

  • परमाणु-सक्षम अग्नि V बैलिस्टिक मिसाइल 5000 किलोमीटर से अधिक की दूरी के टारगेट को भेद सकती है।
  • मिसाइल पर नई तकनीकों और उपकरणों को मान्य करने के लिए परीक्षण किया गया था।
  • परीक्षण में यह साबित हुआ है कि मिसाइल अब पहले की तुलना में अधिक दूर के लक्ष्य को भेद सकती है।
  • ये परीक्षण चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़पों के कुछ दिनों बाद किया गया, लेकिन इसकी योजना पहले बनाई गई थी।
  • रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि यह अग्नि-V की नौवीं उड़ान है। इस मिसाइल का यह एक और नियमित परीक्षण था।

बैलिस्टिक मिसाइल रखने वाला भारत बना आठवां देश

अग्नि 5 के बाद भारत की गिनती उन 8 देशों में हो गई है, जिनके पास इंटेरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल यानि आईसीबीएम है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस, इजरायल, और उत्तर कोरिया के बाद भारत अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल रखने वाला आठवां देश बन गया है।

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम

अग्नि-5 मिसाइल 1500 किलोग्राम तक के परमाणु हथियार अपने साथ ले जा सकती है। दुश्मन के किसी भी शहर को यह देखते ही देखते नेस्तनाबूद कर सकती है। इसका वजन करीब 50 हजार किग्रा है। मिसाइल 1.75 मीटर लंबी है। इसका व्यास 2 मीटर है। यह अपने साथ 1.5 टन वारहेड ले जाने में समर्थ है। यह मिसाइल भारत की सतह से सतह पर मार करने वाली सबसे घातक मिसाइल है।

इसे डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है। एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से भारत ने इसका सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ अग्नि के अलग-अलग वैरियंट को महाविनाशक बनाने की तैयारी में जुटा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Bubble Tea Google Doodle [Hindi]: गूगल डूडल मना रहा है बबल टी की लोकप्रियता का जश्न, आप भी घर पर ऐसे बना उठा सकते हैं लुत्फ Agni 5 Missile Test News [Hindi] Test, Speed, Range, Launch Date गांधी जयंती की तरह मनाई जाएगी बिरसा मुंडा जयंती (Birsa Munda Jayanti): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Rishi Sunak News [Hindi] | ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री , 28 October को लेंगे शपत ISRO Satellite Internet [Hindi] | इसरो ने एक साथ 36 वनवेब सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेज रचा इतिहास
Bubble Tea Google Doodle [Hindi]: गूगल डूडल मना रहा है बबल टी की लोकप्रियता का जश्न, आप भी घर पर ऐसे बना उठा सकते हैं लुत्फ Agni 5 Missile Test News [Hindi] Test, Speed, Range, Launch Date गांधी जयंती की तरह मनाई जाएगी बिरसा मुंडा जयंती (Birsa Munda Jayanti): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Rishi Sunak News [Hindi] | ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री , 28 October को लेंगे शपत ISRO Satellite Internet [Hindi] | इसरो ने एक साथ 36 वनवेब सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेज रचा इतिहास
%d bloggers like this: