Gautam Adani News [Hindi] | दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर के लिए भारत के कारोबारी गाैतम अदाणी और फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट परिवार के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। शुक्रवार को गौतम अदाणी अर्नाल्ट को पछाड़ कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए।
गौतम अदाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के बाद गौतम अदाणी का ही नंबर है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार उन्होंने यह मुकाम दूसरे स्थान पर रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़कर हासिल किया है। दोनों के बीच दूसरे नंबर के लिए कड़ा मुकाबला चल रहा है। कभी अदाणी आगे निकल रहे हैं तो कभी बर्नार्ड अर्नाल्ट। वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

गौतम अदाणी के पास कितनी संपत्ति
ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अदाणी की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) 154.7 अरब डॉलर है। बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति भी 153.8 अरब डॉलर है। वहीं लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क की नेटवर्थ 273.5 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की 149.7 अरब डॉलर है।
Gautam Adani News [Hindi] | वर्ष 2022 में लगातार बढ़ी है अदाणी की संपत्ति
अदाणी समूह की नेटवर्थ 2022 में लगातार बढ़ी है। गौतम अदाणी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में गौतम अदाणी और एलन मस्क ही ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी दौलत पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ी है। इस दौरान अदाणी की नेटवर्थ में 4.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस साल जनवरी से अब तक अदाणी की संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है।
इस कंपनी के कारण लगातार अमीर हो रहे अदाणी
Gautam Adani News [Hindi] | गौतम अदाणी को अरबपतियों की सूची में नंबर दो पर पहुंचाने वाली कंपनियों में अदाणी एंटरप्राइजेस के शेयरों का खासा योगदान रहा है। शुक्रवार को शुरुआत कारोबार में ही कंपनी के शेयर रिकाॅर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 3865.60 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए हैं।
■ Also Read | UPI Payment Charges: पूरी तरह फ्री रहेगी यूपीआई पेमेंट सर्विस, वित्त मंत्रालय का आधिकारिक ब्यान
यह इसका नया 52 वीक हाई प्राइस है। वहीं, मार्केट कैप के मामले में भी कंपनी ने नई ऊंचाई हासिल करते हुए एलआईसी और आईटीसी जैसी कंपनियों को पछाड़ दिया है। शेयरों में उछाल आने से इस कंपनी का मार्केट कैप 4.31 ट्रिलियन रुपये पर पहुंच गया है।
रॉकेट की स्पीड से बढ़ी दौलत
अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों में अप्रैल 2020 से 1,000 फीसदी तक तेजी आई है। इसकी बदौलत अडानी की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ी है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंचने वाले एशिया के पहले शख्स हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) 750 गुना से अधिक प्रॉफिट पर ट्रेड कर रहे हैं जबकि अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का वैल्यूएशन 400 गुना बढ़ा है।
■ Also Read | No Extension in the Income Tax Return Date Deadline 2021
इसकी तुलना में मस्क की टेस्ला और बेजोस की ऐमजॉन का प्राइस टु अर्निंग रेश्यो (Price to Earning Ratio) करीब 100 गुना है जबकि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 28 गुना पर ट्रेड कर रही है।
अडानी को इस मुकाम तक पहुंचाने में मील के पत्थर
- 1962 में गौतम अडानी का जन्म अहमदाबाद, भारत, पश्चिमी राज्य गुजरात में हुआ।
- 1980 में मुंबई में हीरा व्यापारी के रूप में काम किया।
- 1981 में अपने प्लास्टिक कारखाने में भाई की मदद करने के लिए अहमदाबाद लौट आए।
- 1988 में अपनी प्रमुख कंपनी, अडानी इंटरप्राइजेज की स्थापना की।
- 1994 में मुंद्रा में अपनी कंपनी के कार्गो को संभालने के लिए एक बंदरगाह स्थापित करने की मंजूरीप्राप्त की।
- 1997 में अडानी का अपहरण कर लिया गया और फिरौती के लिए बंधक बना लिया गया।
- 2007 में मुंद्रा पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने भारत में कारोबार शुरू किया।
- 2008 में मुंबई के ताज होटल में हुए हमले में बाल-बाल बचे।
- 2009 में अडानी पावर ने भारत में कारोबार शुरू किया।
Gautam Adani News [Hindi] | अडानी की कहानी
ब्लूमबर्ग के मुताबिक अडानी के पास भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह संचालक, थर्मल कोयला उत्पादक और कोयला व्यापारी हैं। गौतम अडानी का जन्म गुजरात में हुआ था। कॉलेज छोड़ने के बाद किशोरावस्था में ही वह मुंबई चले गए और अपने गृह राज्य लौटने से पहले उन्होंने हीरा कारेाबार में काम किया।
Leave a Reply