JEE Advanced Result 2022 [Hindi] | jeeadv.ac.in पर जारी हुआ जेईई एडवांस का रिजल्ट, करें चेक

JEE Advanced Result 2022 jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस रिजल्ट जारी
Spread the love

JEE Advanced Result 2022 Declared: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी।

JEE Advanced Result 2022, यहां करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JEE Advanced Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या, पासवर्ड व अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपना स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

बता दें जईई मेन्स की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को ही जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। यदि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में आपके मार्क्स कम रह जाते हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है।  भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान प्रत्येक वर्ष जेईई एडवांस की परीक्षा आयोजित करता है, लेकिन ध्यान रहे यहां सिर्फ तीन अटेम्प्ट दिए जाते हैं। यदि यह आपका तीसरा अटेम्प्ट है तो, इसके बाद आप परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।

रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट से कुछ देर पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. संस्थान ने परीक्षा की समाप्त के साथ ही 3 सितंबर 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 4 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था. संस्थान द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 11 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे से 12 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट डेट (JEE Advanced 2022 Result Date)

शीर्षकविवरण
जेईई एडवांस्ड 2022 डेट (JEE Advanced 2022 Date)28 अगस्त 2022पेपर 1: सुबह 9 बजे से – दोपहर 12:00 बजे तकपेपर 2: दोपहर 14:30 बजे से – शाम 17:30 बजे तक
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट की तारीख 2022 (JEE Advanced result date 2022)11 सितंबर, 2022
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट टाइमिंग (JEE Advanced result timing)सुबह 10 बजे
जेईई एडवांस्ड रैंक कार्ड की उपलब्धता (Availability of JEE Advanced rank card)11 सितंबर, 2022
जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग 2022 (जोसा 2022) के तहत सीट आवंटन की शुरुआत12 सितंबर, 2022

JEE Advanced Result 2022: रांची के सूर्यांश सृजन को AIR 51

जेईई एडवांस में झारखंड, रांची के दो छात्र ने शानदार प्रदर्शन किया है. जेईई एडवांस के टॉप 100 में रांची से 2 विद्यार्थी शामिल है. पहला सूर्यांश सृजन ने AIR 51 हासिल किया है तो वहीं, दूसरा आदित्य प्रकाश ने AIR 70 रैंक प्राप्त किया है.

Also Read | RRB Group D Admit Card 2022: जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड यहाँ से करें डाउनलोड

कितनी रही कट-ऑफ?

जेईई एडवांस परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ में इस साल बढ़ा है। कटऑफ 88.4 पर्सेंटाइल है। वहीं, ओबीसी , एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस की कट-ऑफ इस बार चार साल के निचले स्तर पर है। यह क्रमश: 67, 43.08, 26.07 फीसदी है। EWS का कटऑफ 63.11 रहा है।

जेईई एडवांस पास न होने पर क्या करें

जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी हो गया है। अब अगर किसी वजह से आपके मार्क्स कम रह गए हैं या आप एग्जाम क्वॉलिफाई नहीं कर सके हैं तो आपको परेशान होने, चिंता करने या निराश होने की जरुरत नहीं है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हर साल जेईई एडवांस की परीक्षा का आयोजन करता है। ऐसे में आपको अगले अटेम्प्ट की तैयारी में जुट जाना चाहिए। आईआईटी में एडमिशन पाने के लिए आपको तीन चांस मिलते हैं। यानी आप तीन अटेम्प्ट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अब अगर आपका ये तीसरा और आखिरी अटेम्प्ट है तो आप परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।

JEE Advanced Result 2022: टॉप 10 में से 5 आईआईटी मद्रास जोन से

जेईई एडवांस 2022 के टॉप 10 रैंकर्स में से पांच आईआईटी मद्रास जोन से हैं.

  • पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी: AIR 2
  • थॉमस बीजू चीरमवेलिल: AIR 3
  • वांगपल्ली साई सिद्धार्थ: AIR 4
  • पोलीसेटी कार्तिकेय: AIR 6
  • धीरज कुरुकुंडा: AIR 8

JEE Advanced 2022 Toppers: आईआईटी भुवनेश्वर जोन

  • वेत्चा ज्ञान महेश: आकाशवाणी 10
  • देवांशु मालू: 11
  • सूर्यांश सृजन: 51
  • तनीश अग्रवाल: 57
  • आदित्य प्रकाश: 70

JEE Advanced Result 2022 | टॉपर्स कॉमन रैंक लिस्ट में

  • 1 आर के शिशिरो
  • 2 पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
  • 3 थॉमस बीजू चिरामवेली
  • 4 वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
  • 5 मयंक मोटवानी
  • 6 पोलीसेट्टी कार्तिकेय
  • 7 प्रतीक साहू
  • 8 धीरज कुरुकुंड
  • 9 महित गढ़ीवाला
  • 10 वेचा ज्ञान महेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.