Karnataka SSLC Result 2022: कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट 19 मई को होगा जारी, मुख्य मंत्री ने की घोषणा

Karnataka SSLC Result 2022 कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट 19 मई को होगा जारी
Spread the love

Karnataka SSLC Result 2022 : स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, KSEEB ने  इस साल 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए 10 फीसदी ग्रेस मार्क्स देने का फैसला किया है। किन्हीं तीन विषयों के लिए ग्रेस मार्क्स आवंटित किए जाएंगे।

Karnataka SSLC Result 2022: कर्नाटक स्कूल शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) 19 मई को कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट जारी करेगा। पहले कहा जा रहा था कि Karnataka SSLC Result मई 2022 के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक जारी होगा। हालांकि, अब ताजा जानकारी के मुताबिक रिजल्ट जारी होने में थोड़ी देरी हो रही है। अब SSLC Result 19 मई को जारी किया जाएगा। इसकी पुष्टि कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कर दी है। 

तीन विषयों में 10 फीसदी ग्रेस मार्क्स

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, KSEEB ने  इस साल 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए 10 फीसदी ग्रेस मार्क्स देने का फैसला किया है। पिछले साल कर्नाटक बोर्ड ने कोविड -19 महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं के लिए ग्रेस अंक 05 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था।

Also Read | RRB NTPC CBT 2 Admit Card Date [Hindi] | आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 9 मई को, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

इसे बरकरार रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि किन्हीं तीन विषयों के लिए ग्रेस मार्क्स आवंटित किए जाएंगे। पिछले साल, कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा में कुल 99.99 फीसदी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। कुल 2,50,317 छात्रों ने ग्रेड ए (80-90%) प्राप्त की थी। 

Karnataka SSLC Result 2022 | दो वेबसाइट पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि कर्नाटक स्कूल शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद दो वेबसाइटों – karresults.nic.in और sslc.karnataka.gov.in पर उपलब्ध कराएगा। उम्मीदवार इन वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम देख सकेंगे।

KSEEB SSLC Result 2022, कैसे करें चेक

  • सबसे पहले केएसईईबी की आधिकारिक वेबसाइट  ssLC.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जाकर KSEEB SSLC Result 2022 पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
  • अब अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं।

अभी रिजल्ट की तारीख से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Also Read | Jee Main 2022 की दिनांक की हुई घोषणा | दो चरणों में होगी परीक्षा; यहाँ करे Registration

छात्रों से अनुरोध है कि इसके लिए हमारी साइट पर नजर बनाए रखें। पिछले साल के रुझानों के मुताबिक एसएसएलसी परिणाम सुबह 9 बजे तक घषित कर दिए जाते हैं। आज एसएलसी 2022 रिजल्ट को लेकर समय और तारीख की घोषणा की जा सकती है।

सप्लीमेंट्री एग्जाम भी होंगे आयोजित

बता दें कि कर्नाटक बोर्ड के द्वारा 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित होने के बाद सप्लीमेंट्री एग्जाम का भी आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 10वीं क्लास की पूरक परीक्षाएं जून के लास्ट वीक में आयोजित की जा सकती हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.