NEET Admit Card 2022 [Hindi] : देश भर के मेडिकल कॉलेजों में यूजी सीट पर दाखिले के लिए आयोजित होने वाली नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in जारी हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) आज यानी कि 12 जुलाई को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र neet.nta.nic.in पर अपलोड कर दिया गया। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के लिए हॉल टिकट NTA जारी करने के संंबंध में NTA ने सूचना जारी की है। इसके अनुसार, परक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज सुबह 11:30 बजे वेबसाइट neet.nta.nic.in पर रिलीज कर दिए जाएंगे। अब ऐसे में, जब एनटीए ने आधिकारिक सूचना रिलीज की है तो ऐसे में स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके कार्ड डाउनलोड करना होगा।
How to check NEET UG 2022 Admit Card (ऐसे डाउनलोड करें अपना ऐड्मिट कार्ड)
- सबसे पहले NEET UG website neet.nta.ac.in पर जाएं, यहां होमपेज पर ही जानकारी मिल जाएगी।
- आपको पेज स्क्रॉल करके Candidate Activity में जाना होगा, यहां आपको संबंधित लिंक दिखाई देगा।
- अब आपको क्रेडिंशियल डालने की जरूरत होगी, इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
1872341 उम्मीदवारों ने कराया पंजीकरण
इस साल कुल 1872341 उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। नीट यूजी परीक्षा भारत के बाहर के 14 शहरों सहित देश भर के 497 शहरों में आयोजित की जाएगी।
छात्रों को NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश, ड्रेस कोड और स्व-घोषणा फॉर्म जैसी जानकारी पता होना जरूरी है।
NEET UG 2022 Admit Card: बिना एडमिट कार्ड नहीं होगी एग्जाम हॉल में एंट्री
NEET UG 2022 की परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की जानी है। छात्र कृपया ध्यान दें कि परीक्षा के लिए उन्हें एग्जाम हॉल में अपना एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा। इसके बिना उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
नीट एडमिट कार्ड 2022 – Overview
ब्योरा | विवरण |
नीट 2022 प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख | 12 जुलाई, 2022 (जारी) |
परीक्षा की तारीख | 17 जुलाई 2022 |
एडमिट कार्ड जारीकर्ता | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency -NTA) |
नीट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड (NEET Admit card 2022 download) करने की ऑफिशियल वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक | ऊपर उपलब्ध कराया गया है |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी | एप्लीकेशन नंबरजन्म तिथिसिक्योरिटी पिन |
परीक्षा शहरों की संख्या | 557 (भारत में 543 और विदेश में 14) |
नीट हेल्पलाइन | पता: सी-20 1ए/8, सेक्टर-62, आईआईटीके आउटरीच सेंटर, नोएडा- 201 309हेल्प डेस्क नंबर: 8076535482, 7703859909ई-मेल पता: [email protected] |
बिना इंटरनेट के नीट एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?
ऐसे उम्मीदवारों के लिए एनटीए की ओर से कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) की सुविधा भी प्रदान की गई है जिनके पास नीट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड (NEET Admit card 2022 download) करने के लिए इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।
■ Also Read | UGC NET Exam Date 2022 [Hindi] | यूजीसी नेट 2022 की तारीखें हुई घोषित, दो चरणों में होगी परीक्षा
नीट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड (NEET Admit card 2022 download) करने, आवेदन फॉर्म भरने, न्यूनतम शुल्क के साथ परिणाम डाउनलोड करने के लिए NEET आवेदकों के लिए 2.4 लाख से अधिक CSCs स्थापित किए गए हैं। नीट हॉल टिकट को डाउनलोड और अन्य सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए भुगतान की जाने वाली फीस नीचे टेबल में दी गई है।
NEET UG 2022 Admit Card – परीक्षा केंद्र पर ले जाने योग्य दस्तावेज
नीट 2022 यूजी एडमिट कार्ड के साथ-साथ, नीचे दिए गए दस्तावेजों को भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी है। इनमें से किसी भी दस्तावेज के बिना परीक्षा केंद्र पर जाने की स्थिति में, उम्मीदवारों को नीट परीक्षा केंद्र 2022 में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- पासपोर्ट आकार की फोटो (जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया हो)
- एक ऑथराइज्ड / ओरिजिनल आईडी प्रूफ – पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी / पासपोर्ट / आधार कार्ड (फोटो के साथ) / राशन कार्ड या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया PwD प्रमाणपत्र (यदि छूट का दावा किया गया है)
- नीट 2022 एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किया गया प्रोफार्मा जिस पर पोस्टकार्ड आकार की फोटोग्राफ चिपकी हुई हो।
■ Also Read | JEE Main Result 2022 Declared [Hindi] | जेईई मेंस के परिणाम हुए घोषित, यहां से करे अपना परिणाम चेक
NEET UG 2022 Admit Card – छात्रों के लिए दिशानिर्देश
अधिकारी परीक्षा केंद्र और परीक्षा हॉल के अंदर रिपोर्टिंग करते समय उम्मीदवारों के लिए नीट 2022 परीक्षा के दिन पालन किये जाने वाले दिशानिर्देशों की लिस्ट जारी करेंगे। ऐसे अभ्यर्थी जो इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने से वंचित रहना पड़ सकता है।
- नीट 2022 के लिए रिपोर्टिंग दोपहर 12 बजे शुरू होगी इसलिए परीक्षा केंद्र पर जल्दी पहुंचें।
- लास्ट एंट्री दोपहर 1.30 बजे होगी, जिसके बाद छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, देर से पहुंचने से बचें।
- NTA इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन और अन्य अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था करेगा। छात्रों को प्रतिरूपण (इमपर्सोनेशन) को हटाने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन से भी गुजरना होगा।
- स्टेशनरी आइटम, पाठ्य सामग्री (लिखित या मुद्रित), किसी भी प्रकार के पेपर, डॉक्यू-पेन, स्लाइड रूल्स, या लॉग टेबल, ज्यॉमेट्री और पेंसिल बॉक्स को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, माइक्रोफोन, पेजर, कैलकुलेटर, कैमरा, टेप रिकॉर्डर, घड़ियाँ, और माइक्रोचिप्स आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की भी अनुमति नहीं हैं।
- पानी की बोतलें और खाने की चीजें परीक्षा हॉल में वर्जित हैं, इसलिए छात्रों को ऐसी वस्तुओं को लाने से बचना चाहिए।
कतर में पेपर और पेन मोड में होगी परीक्षा
बता दें कि इस साल नीट परीक्षा के लिए 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए भारत में 543 शहरों में और भारत के बाहर 14 शहरों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. कतर में भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नीट की परीक्षा 17 जुलाई को पेपर और पेन मोड में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक आयोजित की जाएगी.
Leave a Reply