नई दिल्ली: Odisha (CHSE) +2 Arts Result 2021: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, (CHSE) आज 14 अगस्त, 2021 को Odisha (CHSE) +2 Arts परिणाम 2021 जारी कर दिया है। सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2021 +2 कला आज दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए गए। सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2021 वेबसाइट chseodisha.nic.in पर प्रकाशित कर दिए है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।
Odisha (CHSE) +2 Arts Result 2021 में 98.58% छात्र पास
- उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा द्वारा सीएचएसई कला परिणाम 2021 की घोषणा की गई है। बोर्ड ने 98.58 फीसदी छात्रों को पास किया है।
- ओडिशा स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम घोषित किया है। आर्ट्स, वोकेशनल रेगुलर और एक्स-रेगुलर छात्र अब आधिकारिक वेबसाइटों और नीचे दिए गए सीधे लिंक पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस साल कुल 1,86,685 छात्रों ने ओडिशा प्लस टू आर्ट्स की परीक्षा पास की है। वोकेशनल स्ट्रीम के लिए पास प्रतिशत 99.16 रहा है। शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओडिशा मदरसा परीक्षा परिणाम भी जारी किया है।
- इससे पहले सीएचएसई आर्ट्स रिजल्ट 2021 को कुछ कारणों से स्थगित कर दिया गया था। बोर्ड ने ओडिशा +2 आर्ट्स, वोकेशनल रिजल्ट 2021 को जारी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति और अतिरिक्त समय मांगा था। इसने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि उस समय के भीतर इन परिणामों को जारी करना उनके लिए असंभव था। इसलिए थोड़ा ओर समय मांगा गया था।
- COVID-19 महामारी के कारण इस साल ओडिशा +2 परीक्षा रद्द कर दी गई। यह सिर्फ ओडिशा ही नहीं बल्कि देश भर के कई अन्य बोर्डों ने छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी थी। रद्द करने के बाद, परिणामों की गणना के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड जारी किया गया था।
- 2.21 लाख छात्र अपने ओडिशा +2 कला, व्यावसायिक परिणाम 2021 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इससे पहले बोर्ड ने विज्ञान और वाणिज्य के छात्रों के लिए +2 परिणाम घोषित किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार समय पर परिणाम घोषित किया गया। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी बोर्डों को इस साल 31 जुलाई तक कक्षा 12 के परिणाम जारी करने का आदेश दिया था।
Odisha (CHSE) +2 Arts Result 2021 को ऐसे देखे

ओडिशा 12वीं कला परिणाम 2021 ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए है। इसके अलावा कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया गया है। नीचे उन वेबसाइटों की सूची दी गई है जहां छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
ओडिशा सीएचएसई +2 कला परिणाम 2021 की जांच कैसे करें
- स्टेप 1 – ओडिशा परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2 – होम पेज पर ‘आर्ट्स रिजल्ट 2021’ लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 – अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर सबमिट करें।
- स्टेप 4 – ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5 – ओडिशा 12वीं कला का परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। भविष्य के लिए इस परिणाम पत्र को डाउनलोड कर और पीडीएफ कॉपी सेव कर ले।
Leave a Reply