President Election Results 2022 [Hindi] | मतगणना जारी है, कैसे चुने जाते हैं भारत के राष्ट्रपति, क्या होता है वोटों का गणित, जानिए सबकुछ

President Election Results 2022 [Hindi] द्रौपदी मुर्मू बनी 15 वीं राष्ट्रपति
Spread the love

President Election Results 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती आज सुबह 11 बजे से जारी है और शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा? आंकडों के समीकरण की बात करें तो एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है. उनके सामने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं. द्रौपदी मुर्मू की जीत का मतलब देश को पहली बार एक आदिवासी राष्ट्रपति मिल सकता है.

एक से डेढ घंटे में आ सकता है नतीजा

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विधायकों के वोटों की गिनती जारी है. एक से डेढ घंटे में नतीजा आ सकता है. द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न का माहौल है.

President Election Results 2022 | क्या शपथ लेते हैं राष्ट्रपति

“मैं (नाम) ईश्वर की शपथ लेता/लेती हूं कि मैं श्रद्धापूर्वक भारत के राष्ट्रपति के पद का कार्यपालन करूंगा/करूंगी तथा अपनी पूरी योग्यता से संविधान और विधि का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण करूंगा/करूंगी, और मैं भारत की जनता की सेवा और कल्याण में निरत रहूंगा/रहूंगी.”

विधायकों के वोट की कितनी है वैल्यू, जानिए

उत्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट की वैल्यू सबसे ज्यादा 208 है वहीं, इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु के एक विधायक के वोट की वैल्यू 176 तो महाराष्ट्र के एक विधायक के वोट की वैल्यू 175 है. बिहार के एक विधायक के वोट की वैल्यू 173 है तो सबसे कम वैल्यू सिक्किम के विधायकों की है यहां के एक विधायक के वोट की वैल्यू सात है इसके बाद अरुणाचल और मिजोरम के विधायकों के एक विधायक के वोट की वैल्यू आठ है.

President Election Results 2022: 25 जुलाई को ही क्यों शपथ लेते हैं राष्ट्रपति

आजाद भारत में 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र लागू हुआ था और उसी दिन  देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने. तब तक देश में लोकसभा चुनाव नहीं हुए थे. फिर साल 1951-52 में पहली बार लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए औऱ फिर  इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव हुए. डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद 13 मई 1952 को जीतकर फिर से इस पद पर पहुंचे.

  • 1957 में लगातार दूसरी बार जीतकर डॉक्टर प्रसाद देश के राष्ट्रपति बने और  12 साल तक इस पद पर रहे. फिर 13 मई 1962 को उनका कार्यकाल पूरा हुआ और डॉक्टर राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने. उन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया.
  • 13 मई 1967 को डॉक्टर जाकिर हुसैन देश के तीसरे राष्ट्रपति बने. लेकिन डॉक्टर हुसैन अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. 3 मई 1969 को उनका निधन हो गया. हुसैन के निधन के बाद उप-राष्ट्रपति वीवी गिरि कार्यवाहक राष्ट्रपति बने. इसके बाद होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था.

■ Also Read | Election Results 2021 News: ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) TMC लगाएंगी जीत का हैट्रिक

Presidential Election Results 2022: कैसे तय होती है वोट वैल्यू

इस बार के चुनाव के लिए साल 1971 में हुई जनसंख्या को आधार बनाया गया है. अब इस चुनाव के लिए जनसंख्या का आधार 2,026 के बाद होने वाली जनगणना के बाद बदलेगा. यानी, 2031 की जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने के बाद 1971 की जगह 2031 की जनगणना के आधार पर सांसदों और विधायकों के वोट की वैल्यू तय होगी.

  • विधायक और सांसदों का वोट वैल्यू तय करने का तरीका अलग-अलग होता है. विधायक के वोट का मूल्य तय करने के लिए सबसे पहले उस राज्य की 1971 की जनगणना के मुताबिक जनसंख्या को लेते हैं. इसके बाद उस राज्य के विधायकों की संख्या को हजार से गुणा करते हैं. गुणा करने पर जो संख्या मिलती है उससे कुल जनसंख्या को भाग दे देते हैं. इसका नतीजा जो आता है वही उस राज्य के एक विधायक के वोट का मूल्य होता है.
  • जैसे साल 1971 में उत्तर प्रदेश की कुल आबादी 8,38,49,905 थी तो राज्य में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं. कुल सीटों को 1000 से गुणा करने पर हमें 403000 मिलता है. अब हम 8,38,49,905 को 403000 से भाग देते हैं तो हमें 208.06 का अंक मिलता है. इस तरह से उत्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट का मूल्य 208 होता है.
  • ऐसे ही सांसदों के वोट की कीमत निकालने के लिए सभी विधायकों के वोट की संख्या को जोड़ लिया जाता है और जोड़ने पर जो संख्या आती है उसे राज्यसभा और लोकसभा के कुल सांसदों की संख्या से भाग दे दिया जाता है और वही एक सांसद के वोट की कीमत होती है. जैसे उत्तर प्रदेश के कुल 403 विधायकों के वोट की कुल कीमत 208*403 यानी 83,824 है.

परिणाम से पहले ही जश्न का माहौल

राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आने से पहले ही जश्न की तैयारी शुरू हो गई है. दिल्ली से लेकर ओडिशा तक उत्सव का माहौल है. इस बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली में लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य में शामिल हुए.

Also Read | New GST Rates 2022 [Hindi] | नई जीएसटी दरें आज से लागू, क्‍या हुआ सस्‍‍‍‍ता और क्या हुआ महंगा?

द्रौपदी मुर्मू के गृहनगर में जश्न का माहौल

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर जश्न का माहौल है. प्रधान ओडिशा के देवगढ़ से सांसद हैं. द्रौपदी मुर्मू के गृहनगर में भी जश्न का माहौल है.

दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को मिली 3,04,423 वोटों की बढ़त

दूसरे राउंड की मतगणना संपन्न हो गयी है. 1138 वोटों की गणना की गयी, जिसमें 809 वोट द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पड़े और यशवंत सिन्हा के पक्ष में 329 वोट पड़े. दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 3,04,423 मतों के अंतर से आगे रहीं. रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने यह जानकारी दी. इस तरह द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा के मुकाबले 5,38,023 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है. अब तक आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड की गिनती खत्म हो गयी है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.

%d bloggers like this: