RRB Group D Admit Card 2022: जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड यहाँ से करें डाउनलोड 

RRB Group D Admit Card 2022 जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड यहाँ से करें डाउनलोड
Spread the love

RRB Group D Admit Card 2022 Release Date: आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा 2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 17 अगस्त से आयोजित होने वाली है, उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? 

उम्मीद जताई जा रही है कि आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले अपलोड किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड लिंक 13 अगस्त 2022 को उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि फिलहाल एडमिट कार्ड जारी होने के समय और डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

How to Download RRB Group D Admit Card 2022

आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आरआरबी क्षेत्र की आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जकर RRB Group D Phase-1 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व जन्म तिथि दर्ज करें
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
  • नीचे डाउनलोड पर क्लि कर इसे डेक्सटॉप पर सेव करें।

यहां हम आपकी सहूलियत के लिए सभी आरआरबी की वेबसाइट्स के Direct Link दे रहे हैं – 

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए पासिंग मार्क्स

यहां देखें परीक्षा क्वलीफाई करने के लिए न्यूनतम कटऑफ-

  • यूआर -40%
  • ईडब्ल्यूएस40%
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) -30%
  • एससी -30%
  • एसटी -25%

RRB Group D Admit Card 2022 | पेपर पैटर्न

बता दें आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में 100 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र को कुल चार खंडों में विभाजित किया जाएगा। जिसमें जनरल साइंस के 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, गणित के 25 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस के 25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

Also Read | JEE Advanced Registration 2022 [Hindi] | आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें अप्लाई

ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग भी होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाएंगे। इसलिए सही उत्तर पता होने पर ही प्रश्नों को अटेम्प्ट करें। परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी।

Goup D Exam के वक्त होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

आरआरबी के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने 7वें वेतन आयोग के तहत आरआरसी ग्रुप डी भर्ती में आवेदन किया है वे 17 अगस्त से परीक्षा में भाग ले सकेंगे। रेलवे लेवल-1 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स की इस भर्ती परीक्षा के जरिए रेलवे की विभिन्न इकाइयों में करीब 1 लाख पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आरआरसी ने अपने नोटिस में कहा है कि सीबीटी परीक्षा से पहले या परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा।

अप्रेंटिस कोटे वाले अभ्यर्थी 10 अगस्त तक अपलोड कर सकते हैं मार्क्स

प्रशिक्षित कोर्स कम्पलीटेड एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) को एनसीवीटी परीक्षा से संबंधित अंकों की अपनी डिटेल्स संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 अगस्त तक अपलोड करनी है। लिंक उन सीसीएए के लिए है, जिन्होंने ग्रुप डी भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि (12 अप्रैल 2019) को या उससे पहले अपना अप्रेंटिसशिप (रेलवे प्रतिष्ठान) में पूरा कर लिया था और इस डिटेल्स को आवेदन में भर दिया था। रेलवे प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण प्राप्त अप्रेंटिस युवाओं को सीबीटी आयोजित होने के बाद फाइनल मेरिट बनाते समय वेटेज दिया जाएगा। भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी की 1,03,769 भर्तियों में से 20 फीसदी (20,734 पद) अप्रेंटाइस युवाओं के लिए आरक्षित रखे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.

%d bloggers like this: