RRB NTPC Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने RRB Group D Exam 2022 के लिए नई डेट की जारी

RRB NTPC Exam Result 2022 Updates [Hindi] RBB Exam की New Date
Spread the love

RRB NTPC Exam Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए नई डेट आरआरबी वेबसाइट पर जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी 2019 की ग्रुप डी परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट इसी महीने जारी किया जाएगा। इससे पहले एनटीपीसी का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 को जारी किया गया था, जिसमें 3,68,000 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था। इस बार तय पदों से 20 गुना यूनीक उम्‍मीदवारों का चयन किया जाएगा।

RRB NTPC Group D: ग्रुप डी उम्मीदवारों के लिए भी खुशखबरी

रेलवे ने अपने नोटिस में जानकारी दी है कि रेलवे भर्ती कमीशन द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए भी केवल एक ही चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण की कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। वहीं, प्रत्येक आरआरबी के लिए अलग सीबीटी का प्रावधान भी किया गया है। रेलवे ने बताया है कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की ओर से कोई भी आय या संपत्ति के प्रमाण पत्र को मान्य माना जाएगा। 

RRB NTPC Exam Result 2022: रिजल्‍ट में होंगे ये बदलाव

बता दें कि दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए वेतन स्तर के अनुसार 20 गुना अधिक यूनीक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा पहले से ही क्‍वालिफाई घोषित किए गए उम्मीदवार इसके लिए योग्य बने रहेंगे। शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले अतिरिक्त उम्मीदवारों की लिस्‍ट प्रत्येक वेतन स्तर पर जारी की जाएगी।

RRB NTPC Requirement 2022: भर्ती में ये होंगे बदलाव

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में क्‍वालिफाई करने वाले उम्मीदवार जिनका चयन अप्रैल 2022 में निर्धारित रिवाइज्‍ड रिजल्‍ट में किया जाएगा, वे सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होंगे। आरआरबी एनटीपीसी 2 मई 2022 के महीने में आयोजित की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई भी उपलब्ध आय और संपत्ति प्रमाण पत्र मान्य माना जाएगा।

यह भी पढ़ें: CTET Answer Key 2021 : सीबीएसई ने जारी की सीटेट परीक्षा की उत्तर कुंजी, यहां से करें डाउनलोड

RRB NTPC-RRC Group D का संभावित शेड्यूल

● सभी लेवल के लिए संशोधित रिजल्ट अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
● पे लेवल 6 के लिए सीबीटी-2  का आयोजन मई 2022 में होगा।
● अन्य पे लेवल की सीबीटी-2 का आयोजन उचित गैप के साथ किया जाएगा।
● लेवल-1 के पदो के लिए सीबीटी का आयोजन जुलाई 2022 में होना संभावित है।

RRB NTPC Exam Result Update: आरआरबी द्वारा लिए गए कुछ अन्य जरूरी फैसले-

  • शॉर्टलिस्ट किए गए अतिरिक्त उम्मीदवारों को प्रत्येक वेतन स्तर पर सूचित किया जाएगा।
  • CEN RRC-01/2019 (स्तर -1) एकल चरण की परीक्षा होगी। दूसरे चरण का सीबीटी आयोजित नहीं किया जाएगा।
  • जहां भी शामिल पारियों की संख्या एक से अधिक है, वहां पर्सेंटाइल आधारित सामान्यीकरण का उपयोग किया जाएगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई भी उपलब्ध आय और संपत्ति प्रमाण पत्र मान्य माना जाएगा।

बता दें कि 15 जनवरी 2022 को रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर गुस्से में थे और यूपी-बिहार में इसे लेकर हिंसा तक हुई थी। उम्मीदवारों का कहना था कि रेलवे ने एक ही उम्मीदवार को 10 पोस्ट के लिए सिलेक्ट किया है। इससे आधे से ज्यादा उम्मीदवारों के साथ नाइंसाफी हुई। उम्मीदवारों का कहना था कि रिजल्ट में यूनीक रोल नंबर होने चाहिए थे।

RRB NTPC Group D Controversy: पहले से सफल उम्मीदवारों के लिए

रेलवे ने जानकारी दी है कि जो भी छात्र पहले एनटीपीसी परीक्षा में सफल हुए थे, वह अब भी सफल ही माने जाएंगे। आरआरबी की ओर से जल्द ही एडिशनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। वहीं, एडिशनल उम्मीदवारों की सूची को प्रत्येक वेतन के स्तर पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक वेतन स्तर पर अलग सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसका मतलब है कि अब कुल 7 लाख उम्मीदवार सीबीटी-2 के लिए योग्य होंगे।

Also Read: IAF AFCAT, Railway और DSSSB 2021 में निकली हजारों नौकरियां: यहाँ से आवेदन करे और पढ़े पूरी डिटेल्स

RRB NTPC Exam Result: क्या है RRB NTPC का मामला?

15 जनवरी 2022 को आरआरबी द्वारा जारी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार, चयन प्रक्रिया को लेकर गुस्से में थे। पहले सोशल मीडिया और फिर रेल पटरियों पर परीक्षार्थियों ने हिंसक विरोध-प्रदर्शन किया। बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किए। बिहार में दो दिन में भारी हंगामा हुआ। यहां उम्मीदवारों ने रेल पटरी पर धरना दिया, ट्रेनें रोकी और रेलवे स्टेशनों पर भी कब्जा कर लिया। उम्मीदवारों की मांग है कि बोर्ड (RRB) एनटीपीसी रिजल्ट पर दोबारा विचार करें।

हर पे लेवल पर जारी की जाएगी लिस्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया कि शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले अतिरिक्त कैंडिडेट्स की लिस्ट प्रत्येक पे लेवल पर नोटिफाई की जाएगी. नोटिफिकेशन में कहा गया कि CEN RRC-01/2019 (लेवल -1) सिंगल स्टेज परीक्षा होगी. कोई दूसरा चरण सीबीटी नहीं होगा.

group d exam date | rrb ntpc cbt 2 exam date | रेलवे मंत्रालयकी घोषणा/railway group d exam date 2022 | Credit: Examपुर

RRB NTPC के लिए जारी होगा एडिशनल रिजल्ट, सीबीटी 2 मई में

आरआरबी के नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को पहले सफल घोषित किया गया है, वे सीबीटी के लिए पात्र होंगे और बोर्ड द्वारा अतिरिक्त सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। यह सूची हर पे-लेवल के अनुसार अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह के दौरान जारी की जाएगी। इस भर्ती के लिए पे-लेवल 6 के लिए दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा मई 2022 में होगी। अन्य पे-लेवल के लिए परीक्षा तारीख आरआरबी द्वारा बाद में घोषित की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.

%d bloggers like this: