UP Board Exam Date 2023: UP Board Inter Time Table 2023 PDF: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट थ्योरी और प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स घोषित हो गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बद्ध राज्य में स्थित विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा के 25 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक किया जाएगा। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम 21 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित किए जाएंगे।
बोर्ड द्वारा कक्षा 12 की परीक्षाओं के अंतर्गत विषयवार परीक्षा तिथियों के लिए यूपीएमएसपी इंटर टाइम-टेबल 2023 पीडएफ भी जारी कर दी गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड इंटर टाइमटेबल 2023 को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Inter Time Table 2023: दो-दो पालियों में 14 दिनों में होंगी यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाएं
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी यूपी बोर्ड इंटर टाइम टेबल 2023 पीडीएफ के मुताबिक कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाएं घोषित तारीखों पर दो-दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
पहले दिन 16 फरवरी को पहली पाली में सैन्य विज्ञान का पेपर होगा और दूसरी पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी के प्रश्न-पत्र होंगे। वहीं, सबसे आखिर में 4 मार्च 2023 को सुबह की पाली में व्यवसायिक वर्ग के विभिन्न प्रश्न-पत्र होंगे और दोपहर की पाली में रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र का पेपर होगा।
UP Board Exam Date 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
तिथि समय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं डेटशीट जारी कर दी गई है, लेकिन यह अभी तक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध नहीं है।
■ Also Read: SSC CHSL 2022-23 Last Date: 4500 रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसम्बर
यूपी बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होंगी।
UP Board Inter Time Table 2023 [Hindi]
दिवस और दिनांक | समय | विषय |
बृहस्पतिवार, 16 फरवरी 2023 | सुबह 8:00 बजे से 11: 15 बजे तक | हिंदी, प्रारंभिक हिंदी |
शुक्रवार, 17 फरवरी 2023 | सुबह 8:00 बजे से 11: 15 बजे तक सायं 2 बजे से 5:15 बजे तक | पालि, अरबी, फारसी संगीत गायन |
सोमवार, 20 फरवरी 2023 | सुबह 8:00 बजे से 11: 15 बजे तक | गृह विज्ञान |
मंगलवार, 21 फरवरी 2023 | सुबह 8:00 बजे से 11: 15 बजे तक सायं 2 बजे से 5:15 बजे तक | गणित कंप्यूटर |
बुधवार, 22 फरवरी 2023 | सुबह 8:00 बजे से 11: 15 बजे तक सायं 2 बजे से 5:15 बजे तक | संस्कृत संगीत वादन |
बृहस्पतिवार, 23 फरवरी 2023 | सुबह 8:00 बजे से 11: 15 बजे तक सायं 2 बजे से 5:15 बजे तक | वाणिज्य सिलाई |
शुक्रवार, 24 फरवरी 2023 | सुबह 8:00 बजे से 11: 15 सायं 2 बजे से 5:15 बजे तक | कृषि मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, एनसीसी आदि |
शनिवार, 25 फरवरी 2023 | सुबह 8:00 बजे से 11: 15 | चित्रकला, रंजन कला |
बुधवार, 1 मार्च 2023 | सुबह 8:00 से 11: 15 बजे तक | अंग्रेजी |
बृहस्पतिवार, 2 मार्च 2023 | सुबह 8:00 से 11: 15 बजे तक | गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांगला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, नेपाली |
शुक्रवार, 3 मार्च 2023 | सुबह 8:00 से 11: 15 बजे तक | सामाजिक विज्ञान |
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें | How To Download Up Board 12th Time Table 2023?
यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड कैसे करें :- उत्तर प्रदेश 12वीं टाइम टेबल, यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थी नीचे दिए गए सभी स्टेप्सस या चरण को फॉलो करके UP Board Intermediate Time Table 2023 डाउनलोड कर सकते हैं :
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होमपेज यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की समय सारिणी 2023 पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- सब्जेक्ट के अनुसार, एग्जाम डेट व समय देखें।
- अगर प्रिंट करें के इक्ष्चुक है तो हार्ड कॉपी निकलवा सकते है।
UP Board Practical Exam Schedule जारी
UPMSP की तरफ से प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. इस साल प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन दो फेज में किया जाएगा. पहले फेज के तहत प्रैक्टिकल एग्जाम 21 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 तक करवाए जाएंगे. दूसरे फेज में प्रैक्टिकल एग्जाम 29 जनवरी से 5 फरवरी, 2023 तक करवाए जाएंगे.
UP Board Exam 2023 Update
हाई स्कूल में 16 लाख 98 हजार 023 छात्र व 14 लाख 18 हजार 462 छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं, इंटर मीडिएट में 15 लाख 31 हजार 571 छात्र एवं 12 लाख 19 हजार 342 छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
Leave a Reply