World Bamboo Day 2023 [Hindi]: क्यों मनाया जाता  है विश्व बैंबू दिवस, क्या है इसका इतिहास और हमारे जीवन में महत्व

World Bamboo Day 2022 [Hindi] Theme, Quotes, History, Benefits
Spread the love

आज 18 सितंबर को विश्व बैंबू दिवस (World Bamboo Day in Hindi) इसलिए मनया जाता है क्योंकि इस दिन लोगों को बांस की खेती को बढ़ावा देने कि बात की जाती है. यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले घास के पौधों में से एक है. बांस कई चीजों में काम आता है. जिसमें फर्नीचर बनाना, भोजन, जैव ईंधन, कपड़े और बहुत कुछ शामिल हैं.

विश्व बैंबू दिवस का इतिहास (World Bamboo Day History)

वर्ष 2009 में बैंकाक (थाईलैंड) में आयोजित 8वीं विश्व बांस कांन्ग्रेस (World Bamboo Congress) में विश्व बांस संगठन (World Bamboo Organization) ने आधिकारिक रूप से 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस (WBD) मनाए जाने की  घोषणा की. डब्ल्यूबीओ का उद्देश्य इस दिन को मनाने के पीछे बांस की क्षमता को और अधिक विस्तार देना है. इसके अलावा दुनिया भर के क्षेत्रों में नए उद्योगों के लिए बांस की नई खेती को बढ़ावा देना और सामुदायिक आर्थिक विकास आदि के लिए स्थानीय स्तर पर पारंपरिक उपयोगों को बढ़ावा देना है.

क्या है विश्व बैंबू दिवस का महत्व (Importance of World Bamboo Day)

विश्व बैंबू दिवस इसलिए खास है क्योंकि इस दिन लोगों को बांस की खेती को बढ़ावा देने कि बात की जाती है. यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले घास के पौधों में से एक है. बांस कई चीज़ों में काम आता है. जिसमें फर्नीचर बनाना, भोजन, जैव ईंधन, कपड़े और बहुत कुछ शामिल हैं. भारत में भी इसकी खेती भारी मात्री में होती है और देश से हर साल लाखों टन बांस एक्सपोर्ट भी होता है.

बांस से जुड़ी खास बात

विश्व बांस दिवस में लोगों को बांस की खेती की तरफ बढ़ावा देने का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है. सबसे तेजी से बढ़ने वाले घास के पौधों में बांस का नाम सबसे ऊपर है. जिसे फर्नीचर, खाना, ईंधन, कपड़े जैसी कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है. इससे जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए बांस की खेती करना बेहद जरूरी है. बैंबू का सबसे ज्यादा प्रयोग साउथ ईस्ट एशियन, ईस्ट एशियन कंट्री और साउथ एशियन देशों में किया जाता है.

Also Read | World Environment Day [Hindi] | क्यों माना जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? क्या है इसका इतिहास और इस साल की थीम 

बांस है इकोसिस्टम का हिस्सा

बांस के जंगल जीवों और वनस्पतियों का आवास हैं. बांस बॉयोडाइवर्स इकोसिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. पांडा समेत कई जानवर भोजन और आश्रय के लिए बांस पर निर्भर हैं.

क्या है विश्व बांस दिवस 2023 का थीम (Theme For World Bamboo Day)

हर साल विश्व बांस दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। खासतौर पर जब इसका सबसे अधिक उपयोग मानव भलाई के लिए किया जाता है। विश्व बांस संगठन (डब्ल्यूबीओ) बांस के पौधे लगाने के महत्व पर हमेशा से जोर देता रहा है। विश्व बांस दिवस 2023 का थीम अभी नहीं आई है।

Also Read | World Forestry Day: Know about the Guaranteed Way to Save Trees

बांस खाने के फायदे | Benefits of Eating Bamboo 

  • एक कप पके हुए बांस में 2 ग्राम फाइबर, 5 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम कार्ब्स, 533 मिलीग्राम पौटेशियम, 91 मिलीग्राम विटामिन ई, 31 मिलीग्राम आयरन आदि पौषक तत्व पाए जाते हैं. 
  • बांस अपने हाई फाइबर (Fibre) के चलते वजन घटाने में कारगर है. इसे खाने पर लंबे समय तक भूख नहीं लगती और फूड इंटेक कम होता है. 
  • बांस को बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में प्रभावी माना जाता है. इससे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है. 
  • पाचन (Digestion) को अच्छा रखने के लिए भी बांस खाया जा सकता है. कब्ज से परेशान लोगों को खासतौर पर बांस का सेवन करना चाहिए. 
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी बांस का अच्छा असर देखा जाता है. 

World Bamboo Day 2023 Quotes in Hindi

  1. “उल्लेख करें कि सबसे शक्तिशाली पेड़ सबसे आसानी से टूट जाता है, जबकि बांस या विलो हवा के साथ झुककर रहता है।” – ब्रूस ली
  2. “मैं लोगों को बांस की छत के पीछे काम नहीं करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता था। आप जो कुछ भी हैं – पीला, काला, सफेद, भूरा – आपको अपनी त्वचा को यह निर्धारित करने की ज़रूरत नहीं है कि आप कौन हैं या आप अपना व्यवसाय कैसे करते हैं।” – एडी हुआंगो
  3. “जीवन के बारे में एक बात निश्चित है: जीवन हमें मुश्किल से कई बार धक्का देगा! जब आपको धक्का दिया जाए, तो आश्चर्यचकित न हों, एक समतल पेड़ की तरह दृढ़ रहें या बांस की तरह लोचदार बनें!” – मेहमत मूरत इल्दान
  4. “मेरी माँ हमेशा कहती है, “बाँस जो झुकता है वह ओक से अधिक मजबूत होता है।” मैं बहुत केंद्रित और दृढ़निश्चयी हो सकता हूं। लेकिन, मैं बहुत जिद्दी भी हो सकता हूं। लचीला बनो सूक्ष्म हो।” – सारा लाफलेउर
  5. “बांस एक खरपतवार नहीं है, यह एक फूल वाला पौधा है। बांस एक शानदार पौधा है।” — स्टीव लेसी
  6. “बुरे विचारों वाले मनुष्य का नाश करो, जैसे बांस के वृक्ष के फल से उसका नाश होता है।” -गौतम बुद्ध
  7. “स्मृति जो केंद्र में शामिल होने के लिए तरसती है, एक अंग जो उस शरीर को याद करता है जिससे इसे अलग किया गया है, जैसे भगवान की बांस जांघों की तरह।” — डेरेक वालकॉट
  8. “एक चीड़ के पेड़ के बारे में एक चीड़ के पेड़ के बारे में जानें, और एक बांस के पौधे से एक बांस के पौधे के बारे में जानें।” – मात्सुओ बाशो
  9. “नए बाँस को आसानी से मोड़ा जा सकता है, लेकिन पूर्ण विकसित बाँस बल से झुकने पर टूट जाता है।” – रामकृष्ण परमहंस।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.