World Earth Day 2023: विश्व पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका इतिहास और थीम के बारे में

World Earth Day 2022 [Hindi] Theme, Quotes, Images, History
Spread the love

Last Updated on 21 April 2023, 12:50 PM IST | नई दिल्ली Fresh News India: पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2023) विश्वभर में 22 अप्रैल को मनाया जाता है। हर साल विश्वभर में विश्व के अधिकतर देशों में विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) पर कई प्रकार के कार्यक्रम होते है। इन खास मौकों पर पर्यावरण और पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। पृथ्वी दिवस के मौके पर खास छोटे बच्चों को स्कूलों में बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण (Environment) के बारे में समझाया जाता है। हर साल विश्व पृथ्वी दिवस पर एक नई थीम रखी जाती है। आज हम आपको यह बताने जा रहे है कि पृथ्वी दिवस क्यों और किस लिए विश्वभर में मनाया जाता है। आइए जानते है इसका इतिहास और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी।

World Earth Day Images & Photos

विश्व पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है? (Why Earth Day is Celebrated)

विश्व पृथ्वी दिवस साल 1970 से प्रारम्भ हुआ जिसको आज पूरी दुनिया के लगभग 192 से अधिक देशों के 1 अरब से अधिक लोग 22 अप्रैल को मनाते हैं। इस साल विश्व पृथ्वी दिवस को 51 साल पूरे होने जा रहे है। पृथ्वी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करना है। मौजूदा समय में ग्लेशियर पिघल रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, जिससे ठंडे देशों और इलाकों में गर्मी और प्रदूषण भी खूब बढ़ रहा है। इन सभी से हमारी पृथ्वी दिन प्रतिदिन नष्ट हो रही है। ऐसी स्थति में पृथ्वी की गुणवत्ता, उर्वरकता और महत्ता को बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

पिछले कुछ सालों में अर्थ डे मनाने की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और साल दर साल जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम सामने आते जा रहे हैं। इसके महत्व पर ज्यादा जोर दिया जाने लगा है । वर्ल्ड अर्थ डे का दिन एक ऐसा मौका होता है कि करोड़ों लोग मिल कर पृथ्वी से संबंधित पर्यावरण की चुनौतियों जैसे कि ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए प्रयास करने में और जागरुक हों और इसमें तेजी लाएं और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए ।

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास (History of World Earth Day in Hindi)

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास  (History of World Earth Day) की स्थापना अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने की जो कि एक पर्यावरण शिक्षा भी थे। इनके स्थापना करने के बाद से पृथ्वी दिवस मनाने की प्रथा शुरू हुई। सन 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के लगभग 195 से अधिक देश मनाते हैं। अमेरिका (America) में पृथ्वी दिवस को ट्री डे (Tree Day) के रूप में भी जाना जाता है। इन्हें फादर ऑफ अर्थ डे कहा जाता है। पृथ्वी दिवस दुनिया में सबसे बड़ा जन जागरूकता आंदोलन है। इसमें एक साथ 192 देशों के अरबों की संख्या में नागरिक हिस्सा लेते हैं। इन सभी लोगों ने पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प किया है। इस दिन नॉर्थ पोल में वसंत तो साउथ पोल में शरद मौसम रहता है।

Also Read: World Health Day: Slogan, Quotes in English, Healthy Life habits: Blog

इस साल वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day 2023 Theme) की क्या थीम है?

इस साल विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम है ‘Invest in our planet’ (हमारे ग्रह में निवेश करें) है।इसके लिए इस बार उन प्राकृतिक प्रक्रियाओं और उभरती हुई हरित तकनीकों पर ध्यान दिया जाएगा जो दुनिया के पारिस्थिकी तंत्र को फिर से कायम करने में मददगार साबित होंगी । इस तरह से इस बार की थीम में इस अवधारणा को खारिज किया जा रहा है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों में केवल प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाली गधिविधियों को कम करना ही काफी होगा।

World Earth Day 2021 Poster
World Earth Day Poster

विश्व पृथ्वी दिवस की पहले की कुछ थीम इस प्रकार है

  • इस साल विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम है ‘Invest in our planet’ (हमारे ग्रह में निवेश करें) है।
  • 2020 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम ‘जलवायु कार्रवाई’ था।
  • 2019 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम ‘अपनी प्रजातियों की रक्षा करें’ था।
  • 2018 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ था।
  • 2017 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम ‘पर्यावरण और जलवायु साक्षरता’ था।
  • 2016 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम ‘धरती के लिए पेड़’ था।
  • 2015 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम ‘जल अद्भुत विश्व’ था।
  • 2014 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम ‘हरे शहर’ था।
  • 2013 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम ‘जलवायु परिवर्तन का चेहरा’ था।
  • 2012 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम ‘धरती को संगठित करना’ था।
  • 2011 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम ‘वायु को साफ करें’ था।
  • 2010 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम ‘कम करो’ था।

वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day 2023) पर इस साल कोविड-19 (Covid-19) महामारी के बाद भी उसे मनाने में उत्साह की कमी नहीं है । विश्वभर में पर्यावरण (Envrionment) के लिहाज से वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) को बहुत ही महत्व दिया जाता है । इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी सुगबुगाहट विश्वभर में एक या दो दिन पहले से ही शुरू हो जाती है । इस साल कोविड-19 (Covid-19) महामारी के प्रकोप के चलते भले ही लग रहा हो कि विश्व पृथ्वी दिवस पर लोगों का ध्यान नहीं जाएगा तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है । ऐसे में लोगों में यह कौतूहल भी है कि इस बार वर्ल्ड अर्थ डे कैसे मनाया जाएगा ।

इस साल पृथ्वी दिवस तीन दिन मनाया जा रहा है

वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) साल 1970 से 22 अप्रैल के दिन ही मनाया जा रहा है । इस साल पृथ्वी दिवस तीन दिन मनाया जा रहा है इसलिए इसे तीन दिन के इवेंट के तौर पर मनाया जा रहा है जो 20 से अप्रैल से शुरु हो गया है । इस साल कोविड महामारी के कारण कार्यक्रमों को डिजिटल तौर पर करने की योजना बनाई गई है । कोविड-19 के कारण पर्यावरण (Environment) की अहमियत पर भी जोर दिया रहा है ।

Credit | Jagran Josh

इस साल वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth day 2023) इन विषयों पर रहेगा जोर

इस साल अर्थ डे (Earth Day) के कार्यक्रमों में जलवायु और पर्यावरण साक्षरता, जलवायु तकनीकों की बहाली, वनीकरण के प्रयासों में तेजी, पुनर्उत्पादन कृषि, समानता और पर्यावरण न्याय, नागरिक विज्ञान, साफ सफाई जैसे मुद्दों  पर जोर दिया जाएगा । अर्थडे डॉटओआरजी ने इस बार पृथ्वी के लिहाज से सभी से बदलाव से दूर रहने  की अपील की है । साल 1990 में अर्थ डे पर्यावरण के आंदोलन की तरह हो गया था । इसमें 192 देशों को 75 हजार से अधिक पार्टनर्स जुड़े हुए हैं । इस बार इसे मनाने के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) और स्नैपचैट (Snapchat) जैसे मंचों ने कई उपकरण जारी किए हैं । स्नैप चैट पर खेलने के लिए अर्थ डे सर्च करना होगा और एआर लेंस शेयर करना होगा। इसमें बिटमोजी (Bitmoji) के द्वारा दोस्तों और अपने रिश्तेदारों को बधाई भी दी जा सकती है ।

World Earth day 2023 Quotes in Hindi

पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए इस धरती को बचाना बहुत जरूरी है. तो आइए हम सब मिल कर इसे हरा भरा बनाने का संकल्‍प लें और औरों को भी जागरूक करें.

ऐसे में अगर दुनिया की ओर से पृथ्वी के पर्यावरण की रक्षा के लिए जरूरी प्रयास नहीं किए गए तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पूरी तरह से प्रदूषित हो जाएगी और यहां जीवन बचाना असंभव हो जाएगा. इसलिए इसे हरा भरा बनाए रखना बहुत जरूरी है.

लगातार जंगल की कटाई होने, धरती के बिगड़ते संतुलन और बढ़ते प्रदूषण की वजह से पर्यावरण बिगड़ रहा है.

  • ग्रेग द्वोर्किन के अनुसार, “पृथ्वी दिवस का कार्यक्रम 175 देशों में एक अरब से ज्यादा लोगों को पृथ्वी दिवस से जुड़कर पर्यावरण के बचाव के लिए प्रेरित करता है, ना कि यह चाय पार्टियों के लिए प्रस्तावित करता है।”
  • जेरी कोस्टेल्लो ने कहा कि इस पृथ्वी दिवस के जश्न में मैं सभी को हमारे राष्ट्र की नदियों, झीलों, पानी की साफ़ सफाई और उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सभी सीनेटरों या सदन के सदस्यों से निवेदन करता हूँ कि वो इस क्षेत्र में निवेश करें”।
  • जक्की स्पीयर के अनुसार, “हर दिन पृथ्वी दिवस होना चाहिए, हर दिन हमें सुरक्षित जलवायु के लिए भविष्य में निवेश करते रहना चाहिए। इसके लिए मैं हमेशा वोट देने के लिए तैयार हूँ।”
  • बैरी कोम्मोनेर के अनुसार, “1970 का प्रथम पृथ्वी दिवस सबसे महत्वपूर्ण था। अमेरिकी लोग पर्यावरण के खतरे को समझते हुए इस पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे।”
  • जय इन्स्ली के अनुसार, “हमने पृथ्वी दिवस के रूप में एक बड़ी सफलता पाई है क्योंकि, इस तरह के कार्यक्रम को देश ने बहुत ही भावनात्मक तरीके से गले लगते हुए और इस पर दूरदर्शी सोच रखते हुए पर्यावरण बचाव और उर्जा संरक्षण नीति को बढ़ावा दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.

%d bloggers like this: