World Oceans Day 2022 [Hindi] : क्यों मनाया जाता है कि विश्व महासागर दिवस, क्या है इतिहास और थीम?

World Oceans Day 2022 [Hindi] Theme, Quotes, History, Importance, Aim
Spread the love

World Oceans Day 2022: हर वर्ष 08 जून को दुनिया भर में विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को समुद्र की विशेषता और बहुमूल्य वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। समुद्र अपने अन्दर लाखों-करोड़ों जीव-जन्तुओं को सुरक्षा प्रदान करता है। आज हम इस पोस्ट में विश्व महासागर दिवस का इतिहास और क्या है महत्व।

World Oceans Day 2022 (विश्व महासागर दिवस)

वर्ल्ड ओसियन डे हर वर्ष 8 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष यानि 2022 में वर्ल्ड ओसियन डे 8 जून बुधवार को मनाया जायेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महासागरों को बचाने के लिए स्थानीय प्रयासों के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना का आह्वान किया है। स्थानीय मछली के खाने को लेकर प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने #SaveOurOcean की गाइड लाइन जारी की है।

वर्ल्ड ओसियन डे थीम 2022 (World Oceans Day Theme 2022)

इसके लिए हर वर्ष एक थीम जारी की जाती है। थीम जारी करने का उद्देश्य लोगों तक समुद्र के बारे में जागरूक करना है। इस वर्ष यानि 2022 की थीम- पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई (Revitalization: Collective Action for the Ocean.)।

World Oceans Day 2022 [Hindi] | विश्व के 5 प्रमुक महासागर

unwod feature World Oceans Day 2022 | जानिए विश्व महासागर दिवस का महत्व, क्या है इस वर्ष की थीम

पृथ्वी पर 71% भाग पर जल फैला हुए इसीलिए पृथ्वी को नीला ग्रह या जल ग्रह कहा जाता है। पृथ्वी पर पाँच महासागर पाया जाता है।

  • प्रशांत महासागरः- प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बड़ा महासागर है। यह उत्तर अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस, चीन और जापान के मध्य स्थित है। यहाँ कई प्रकार के समुद्री खनिज पदार्थ पाये जाते है।
  • अटलांटिक (उत्तरी और दक्षिणी) महासागरः- यह महासागर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है। यह अफ्रीका, यूरोप, दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका के मध्य में स्थित है। विश्व की सबसे ज्यादा समुद्री जहाज इस महासागर में चलती है।
  • हिन्द महासागरः- यह महासागर तीन ओर से खुला है। यह ऑस्ट्रेलिया, एशिया और अफ्रीका के मध्य स्थित है।
  • आर्कटिक महासागरः- यह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। इसे उत्तरी ध्रुवीय महासागर भी कहा जाता है। यह सबसे छोटा महासागर है।
  • अंटार्कटिक महासागरः- यह पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है। इसे दक्षिणी ध्रुवीय महासागर भी कहा जाता है। यहाँ पर कई देशों ने अपना अनुसंधान केन्द्रों की स्थापना की है।

विश्व महासागर दिवस का इतिहास (World Ocean Day History)

महासागर दिवस पहली बार 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में प्रस्तावित किया गया था, जो पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) में एक समानांतर कार्यक्रम था। हालांकि 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प लिया कि 8 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा “विश्व महासागर दिवस” ​​के रूप में नामित किया जाएगा। पहला विश्व महासागर दिवस वर्ष 2009 में ‘हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी’ विषय के साथ मनाया गया था।

Read in English | World Oceans day | All 5 Tatv Are Created by Kabir Saheb

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि महासागरों को ग्रह का फेफड़ा माना जाता है, जो जीवमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और भोजन और दवा का एक प्रमुख स्रोत है। दिन का उद्देश्य महासागरों पर मानवीय कार्यों के प्रभाव के बारे में जनता को सूचित करना और शिक्षित करना, नागरिकों के एक विश्वव्यापी आंदोलन को विकसित करना और दुनिया के महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया की आबादी को एकजुट करना है।

World Oceans Day 2022 [Hindi] | बेहद खास हैं महासागर

विश्व महासागर दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि महासागरों को ग्रह का फेफड़ा माना जाता है, जो जीवमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और भोजन और दवा का एक प्रमुख स्रोत है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य महासागरों पर मानवीय कार्यों के प्रभाव के बारे में जनता को सूचित करना और शिक्षित करना है.

विश्व महासागर दिवस का महत्व (Importance of World Ocean Day)

जिस दर से हम अपने महासागरों को प्रदूषित कर रहे हैं यह काफी चिंताजनक है। इस खास दिन पर समुद्री जीवन को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों जैसे अपतटीय तेल ड्रिलिंग और प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की आवश्यकता है। वहीं विश्व महासागर दिवस पर लोग साथ आते हैं और समुद्र की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हैं ताकी हमारी आने वाली पीढ़ी महासागरों के महत्व को समझ सकें और वह इन्हें बचाने में अपना योगदान दे सकें।

■ Also Read | World Rivers Day : History, Significance, Theme, FAQ’s, Quotes and Messages

Some Fun Facts Related To Ocean [Hindi]

  • महासागर पृथ्वी की सतह का 71% हिस्सा कवर किये हुए हैं.
  • एक महासागर की औसत गहराई 12,200 फीट है
  • अब तक, हमने महासागर के 5% से कम की खोज की है
  • दुनिया के 50% ऑक्सीजन का उत्पादन महासागर  से होता है
  • कोरल एक प्रजाति है जो 5,000 साल तक जीवित रह सकती है, जिससे वे पृथ्वी पर सबसे पुराने जीवित जानवर हो सकते हैं
  • Coral reefs 9 मिलियन प्रजातियों के लिए घर बनाने के लिए जिम्मेदार हैं
  • लगभग एक बिलियन लोग अपने प्रोटीन के प्राथमिक स्रोत के लिए coral reef fish पर भरोसा करते हैं
  • महासागर न केवल हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं क्योंकि महासागर ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में $ 352 बिलियन का योगदान दिया और 3.1 मिलियन नौकरी भी हैं. 

विश्व महासागर दिवस मनाने का उद्देश्य

विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्त्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है. इसके अतिरिक्त महासागर से जुड़े पहलुओं, जैसे -खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है.

प्लास्टिक बंद करें, कपड़े के बैग का इस्तेमाल जरूरी

  • प्लास्टिक की पॉलीथीन, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक से बने अन्य सामान हमारे पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। ऐसा प्लास्टिक जो गलता नहीं है और दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता, वो हमारे वायुमंडल में सालों तक ऐसे ही पड़ा रहता है। प्लास्टिक की थैलियों से हर साल एक लाख से अधिक जलीय जीव मारे जाते हैं। ऐसे में हमें प्लास्टिक की थैलियों और बैग को बंद करके कपड़े के बने बैग का इस्तेमाल करना चाहिए।

World Oceans Day 2022 [Hindi] | महासागरों से गहरा नाता

संयुक्त राष्ट्र विश्व महासागर दिवस की वेबसाइट के मुताबिक महासागर ना केवल हमसे जुड़े रहते हैं वे हमें कायम रखते हुए हमारा समर्थन भी करते हैं. फिर भी उनकी खुद की सेहत नाजुक स्थिति में पहुंच गई है. हम सभी की सेहत उन पर निर्भर करती है. पिछले कुछ सालों ने दिखाया है कि हमें मिलजुल कर महासागरों के लिए नया संतुलन बनाने के लिए काम करना होगा जिससे वे पुनर्जीवित हो सकें.

World Oceans Day 2022 Quotes in Hindi

  • विश्व महासागर दिवस पर अपने आस-पास के लोगों में जागरूकता फैलाएं और जन-जन को इस दिन का महत्व समझाएं।
  • आओ मिलकर कसम खाएं महासागर को स्वच्छ बनाए।
  • पृथ्वी, सागर, पर्यावरण पर करो विचार स्वच्छ बनाओ सारा संसार।
  • महासागर को बचाना है मनुष्य होने का कर्तव्य निभाना है।
  • समुद्री पर्यावरण हमारी ज़िम्मेदारी है, इसे प्रदूषित होने से बचाएं।
  • सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण होने के कारण महासागर हम सबके लिए अत्यंत उपयोगी है।

हम महासागरों पर कितने निर्भर हैं

वैसे सामान्य तौर पर नहीं लगता है, लेकिन हमारा पूरा जीवन महासागरों पर बहुत ज्यादा निर्भर है. दुनिया भर में 70 प्रतिशत लोगों का भोजन महासागर से आता  है. पृथ्वी की 70 प्रतिशत सतह पानी से ढकी है. यह पृथ्वी का 50 प्रतिशत ऑक्सीजन का उत्पादन करता है.  यह पृथ्वी की अधिकांश जैवविविधता का घर है. और यह अरबों इंसानों के लिए प्रोटीन का भी स्रोत है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.

%d bloggers like this: